UP में निकाय चुनाव के लिए नगर निगम की आरक्षण सूची जारी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Oct, 2017 12:03 AM

up municipal reservation issue for body election

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक दर्ज करा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई सूची में मेरठ जिले की नगर निगम को एससी महिला, वाराणसी जिले की नगर निगम को ओबीसी...

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने नगर निकायों चुनाव में महापौर के पदों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। नगर पालिका से निगम का दर्जा प्राप्ती हुई मथुरा जिले की नगर निगम को अनुसूचित जाति (एससी) में रखा गया है। वहीं फिरोजाबाद को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा राजाधानी लखनऊ की सीटो महिला कोटे के लिए रिजर्व किया गया है।

सरकार की ओर से जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति हो तो वो 20 अक्टूबर तक दर्ज करा सकता है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई सूची में मेरठ जिले की नगर निगम को एससी महिला, वाराणसी जिले की नगर निगम को ओबीसी महिला, सहारनपुर और गोरखपुर की नगर निगम को ओबीसी में रखा गया है।

कानपुर-गाजियाबाद में भी महिला कोटा 
पहले राजधानी लखनऊ की मेयर पद के लिए नगर नगर की सीट सामान्य पुरुष थी। उसे बदलकर महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। नगर निगम लखनऊ के अलाव 
कानपुर और गाजियाबाद की नगर निगमों में भी मेयर पद का कोटा समान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।

 लंबे अरसे बाद आगरा हुई सामान्य सीट
इसके साथ ही आगरा जिले में नगर निगम के मेयर का पद पहली दफा समान्य श्रेणी में रखा गया है। इससे पहले एससी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। इसके अलावाा इलाहाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, झांसी और फैजाबाद जिले की नगर निगम को भी अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!