UP नगर निकाय चुनाव: तीसरे चरण का प्रचार थमा, 28 नवंबर को मतदान

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Nov, 2017 04:58 PM

up municipal elections third phase of polling voting on november 28

नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 26 जिलों के पांच नगर निगमों में चुनाव होगा जहां नये महापौर चुने जाएगे। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी शामिल..

लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के अंतिम और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम गया। इस चरण में 26 जिलों में आगामी 29 नवंबर को मतदान होगा।  प्रचार थमने से पहले प्रत्याशियों ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी। मोटरसरइकिल रैलियां निकाली गई। व्यापक पैमाने पर जनसंपर्क किया गया। नेताओं ने कई जगह अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया।   

तीसरे और अंतिम चरण में निकाय चुनाव के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व के 2 चरणों की तरह सुबह साढ़े 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान कानून व्यवस्था को चाकचौबंद रखने की जिम्मेदारी 80 हजार सुरक्षाकर्मियों पर होगी। जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 40 कंपनियां भी शामिल होंगी।

नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण में 26 जिलों के पांच नगर निगमों में चुनाव होगा जहां नये महापौर चुने जाएगे। इसमें सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, फिरोजाबाद और झांसी शामिल है। इसमें कुल मिलाकर 233 निकायों के 4,299 वार्डों के लिये मतदान होगा।

इस चरण में सहारनपुर और फिरोजाबाद में पहली बार नगर निगम के लिये चुनाव होगा। झांसी के महापौर पद के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता प्रदीप जैन आदित्य के प्रत्याशी बनने से चुनाव दिलचस्प हो गया है।  तीन चरणों में चुनाव सम्पन्न हो जाने के बाद आगामी एक दिसंबर को मतगणना होगी। उम्मीद की जा रही है कि उसी दिन सभी परिणाम मिल जाएंगे।

 जिन जिलों में आगामी 29 नवंबर हो चुनाव होना है उसमें सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, संभल, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, झांसी, महोबा, फतेहपुर, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, मऊ, चंदौली, जौनपुर तथा मिर्जापुर शामिल हैं।  इस चरण में भी भाजपा ने चुनाव प्रचार के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। प्रचार अभियान की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं संभाल रखी है। इसके अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

समाजवादी पार्टी(सपा) और बहुजन समाज पार्टी(बसपा) ने दूसरी कतार के नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया है जबकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और राजबब्बर ने राज्य के कई क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!