Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Jan, 2018 11:21 AM
उत्तर प्रदेश में शामली के कैराना क्षेत्र से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
शामली: उत्तर प्रदेश में शामली के कैराना क्षेत्र से पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 3 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि कैराना इलाके में बुधवार रात चेकिंग के दौरान 4 संदिग्ध बदमाशों को घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरु कर दी और भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जिसमें फाजिल नामक बदमाश घायल हो गया।
पुलिस ने घायल फाजिल और उसके 2 साथियों साबिर और जावेद को गिरफ्तार कर लिया जबकि भूरा फरार हो गया। बदमाशों के पास से तमंचा और कुछ कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।