‘जंगल राज’ का प्रतीक है सपा सरकार: मौर्य

Edited By ,Updated: 23 Jan, 2017 09:23 AM

up election 2017  keshav prasad maurya  akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी की सरकार को ‘जंगल राज’ का प्रतीक बताते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य में सिर्फ भाजपा विकास कर सकती है।

नई दिल्ली\लखनऊ: समाजवादी पार्टी की सरकार को ‘जंगल राज’ का प्रतीक बताते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा प्रमुख केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य में सिर्फ भाजपा विकास कर सकती है। मौर्य ने विश्वास जताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ में जारी किए गए सपा के चुनावी घोषणापत्र पर मौर्य ने कहा कि सपा ने पिछले चुनावों के दौरान किए गए अपने वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी अपने चरम पर है। अपराधियों को सरकार का संरक्षण मिल रहा है। राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बाढ़ सी है और प्रदेश में शायद ही एेसी कोई जगह हो जहां सपा का झंड़ा लगाकर जमीन पर कब्जा नहीं हुआ है। विकास कार्य ठप पड़े हैंं।

सपा-बसपा राज्य को विकास की राह पर नहीं ले जा सकते
उन्होंने कहा कि सपा सरकार जंगल राज का प्रतीक बन गई है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा भी राज्य को विकास की राह पर नहीं ले जा सकते। सपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का वादा किया है।  भाजपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने 2012 में 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप और 10वीं पास करने वालों को टैबलेट देने का वादा किया था। मैं अखिलेश से पूछना चाहता हूं कि वे वादे कहां गए।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!