Edited By ,Updated: 25 Jan, 2017 04:09 PM
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट से 95 वर्षीय महिला ने नामांकन भरा है।
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ विधानसभा सीट से 95 वर्षीय महिला ने नामांकन भरा है। माना जा रहा है कि वह प्रदेश की सबसेे बुुजुर्ग प्रत्याशी होंंगी।
भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही
जानकारी के अनुसार जलदेवी व्हीलचेयर पर अपना पर्चा भरने के लिए निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैदान में उतर रही हैं। वह पहले सेे जगनेर ब्लॉक से पंचायत सदस्य हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुुनाव उन्होंने रिकार्ड मतों सेे जीता था। आगरा मेंं पहले चरण मेंं 11 फरवरी को मतदान होना है। प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों मेंं मतदान होना है।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें