Edited By ,Updated: 05 Dec, 2016 07:20 AM
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और...
बस्ती/फैजाबाद: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और युवा वर्ग के रुझान से यह तय हो गया है कि बुआ और भतीजे के शासन का अंत होने वाला है।
सपा-बसपा सरकार से ऊब गई है जनता
बीसीसीआई अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद ठाकुर यहां युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित करते कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सरकार से ऊब गई है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा 2017 के चुनाव में भाजपा दो-तिहाई सीटों को जीत कर प्रदेश में सरकार बनाएगी।
भाजपा ही देश को प्रगति की ओर ले जा सकती है
उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं और विपक्षी दलों के दुष्प्रचार से जनता को अवगत कराते रहें। उनका कहना है कि भाजपा ही देश को प्रगति की ओर ले जा सकती है। प्रधानमंत्री की कुशल नीति से काला धन खुद ही सामने आ रहा है। नोटबंदी को लेकर विपक्ष के लोग 2 सप्ताह से संसद नहीं चलने दे रहे हैं, जिससे देश की जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बर्बाद हो रहा है। जो लोग संसद नहीं चलने दे रहे हैं उन लोगों को देश और यहां के गरीबों की कोई चिन्ता नहीं है।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें