यूपी विधानसभा चुनाव में अमर सिंह हो सकते हैं सपा के स्टार प्रचारक

Edited By ,Updated: 13 Dec, 2016 03:55 PM

up election 2017  amar singh  akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्य सभा सदस्य अमर सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘बाहरी व्यक्ति’ करार देकर भले ही कोई खास तवज्जो न देते हों लेकिन...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्य सभा सदस्य अमर सिंह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ‘बाहरी व्यक्ति’ करार देकर भले ही कोई खास तवज्जो न देते हों लेकिन सिंह अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में सूबे में सत्तारूढ पार्टी के स्टार प्रचारक हो सकते हैं। सिंह को हांलाकि मुख्यमंत्री और उनके चाचा रामगोपाल ज्यादा पंसद नहीं करते लेकिन सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 8 दिसम्बर को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाकर पार्टी में उनका रुतबा और बुलन्द कर दिया। इसके पहले यादव ने सिंह को सितम्बर में पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था।

अमर सिंह हो सकते हैं स्टार प्रचारक
सपा के एक वरिष्ठ नेता ने यहां बताया कि पार्टी ने अब ‘ठाकुर’ अमरसिंह को राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुर बाहुल्य क्षेत्रों में स्टार प्रचारक के रुप में उतारने का फैसला लिया है। पार्टी में सिंह के कद को बढ़ाए जाने को मुलायम सिंह यादव के अपने नेतृत्व को चुनौती के प्रयासों को दबाने के साथ पार्टी पर पूरा नियंत्रण बरकरार रखने की कोशिश के रुप में देखा जा रहा है। सपा नेता ने कहा कि नेताजी ने अमर सिंह को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य नामित करके परिवार के आपसी कलह में उलझे सदस्यों को यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि वे सही राह पर आ जाएं। उन्होंने कहा कि नेताजी रामगोपाल यादव को अपने रास्ते पर ले आए हैं लेकिन उनके पुत्र मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अभी राजनीति में अपना अलग रास्ता अख्तियार करने पर अड़े नजर आते हैं।

अमर सिंह पार्टी समर्थन में विचार करते हैं तो कुछ गलत नहीं-शिवपाल
पार्टी नेता के अनुसार, युवा नेताओं द्वारा खुद को खुली चुनौती दिए जाने से नेता जी काफी खिन्न थे। अखिलेश यादव के नजदीकी समझे जाने वाले एक युवा नेता ने तो नेताजी से अपना पद छोड़कर पार्टी की कमान मुख्यमंत्री को सौंपने तक की मांग कर दी थी। सपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अगर  अमरसिंह पार्टी के समर्थन में विचार करते हैं तो इसमें कुछ गलत नहीं है। सिंह पार्टी के एक महत्वपूूर्ण नेता हैं और चुनाव के दौरान पार्टी को प्रचार के लिए अपने सभी नेताओं की सेवाओं की जरुरत है।

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!