BJP में वरुण गांधी को CM उम्मीदवार बनाए जाने की उठी मांग

Edited By ,Updated: 30 Apr, 2016 03:46 PM

up cm untuk bjp calon varun gandhi dicari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के शहर इलाहाबाद से आगामी यूपी चुनाव में भाजपा के लिए विधान सभा चुनाव में वरुण गांधी को सीएम पद उम्मीदवार बनाए जाने की पुरजोर मांग उठी है।

इलाहाबाद(सैयद रजा): बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या के शहर इलाहाबाद से आगामी यूपी चुनाव में भाजपा के लिए विधान सभा चुनाव में वरुण गांधी को सीएम पद उम्मीदवार बनाए जाने की पुरजोर मांग उठी है। आज इस संबंध में बाकायदा प्रेसवार्ता के जरिए बीजेपी शीर्ष नेतृतव से मांग की गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस सम्बन्ध में वरुण लाओ-प्रदेश बचाओ, वरुण भैया आए हैं नई रोशनी लाएंगे के नारे लगाए गए। 
 
इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि वरुण गांधी जैसे युवा और गरीब किसानों के मददगार नेता को प्रदेश का मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया जाएगा तो जात-पात से ऊपर उठकर जनता वोट करेगी और यूपी में 2 तिहाई सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। 
 
ज्ञात हो कि शनिवार से 2 दिवसीय दौरे पर बीजेपी सांसद वरुण गांधी इलाहाबाद आ रहे हैं। जिसके लिए पूरे शहर को वरुण गांधी के पोस्टर व होर्डिंगों से पाट दिया गया है। वरुण इलाहाबाद में एक बौद्धिक संगोष्ठी में भाग लेंगे तो वहीं रविवार को सूखा ग्रस्त इलाहाबाद का दौरा कर किसानों की समस्याओं से रूबरू होंगे। इलाहाबाद में वरुण गांधी के इस दौरे को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं क्योंकि नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मोर्या का गृह जनपद भी यहीं है। यही नहीं पिछले दिनों कांग्रेस के लिए प्रशांत किशोर की टीम के सामने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ की मांग भी उठी थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!