Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 01:33 PM
उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने राजधानी लखनऊ में बब्बर.....
लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने राजधानी लखनऊ में बब्बर खालसा के एक कथित आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरूण ने बताया कि पंजाब पुलिस की मदद से एटीएस ने देर रात ऐशबाग क्षेत्र से बलवंत सिंह को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस आतंकवादी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार बलवंत बब्बर खालसा का सक्रिय सदस्य है। यह आतंकवादी संगठन पृथक सिक्ख खालिस्तान राज्य की मांग को लेकर लम्बें समय से आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त है। गिरफ्तार आतंकवादी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर के नावा शहर का निवासी है।
पुलिस के महानिरीक्षक अरूण ने बताया कि हाल ही में पंजाब पुलिस ने आतंकवादी संगंठन के 2 सदस्यों को धर दबोचा था। जिनसे पूछताछ में उन्हें बलवंत के पते ठिकाने के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में एटीएस से संपर्क साध कर कार्रवाई को अंजाम दिया।