यूपी: प्रियंका गांधी अमेठी और रायबरेली में आज करेंगी चुनाव प्रचार

Edited By ,Updated: 17 Feb, 2017 09:08 AM

up  priyanka gandhi will campaign in amethi and rae bareli today

प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी जब कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे।

नई दिल्ली\लखनऊ:प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में पहली चुनाव रैली में हिस्सा लेंगी जब कांग्रेस उपाध्यक्ष अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में चुनाव अभियान की शुरूआत करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल पार्टी प्रत्याशी अदिति सिंह के पक्ष में रायबरेली शहर और महाराजगंज में 2 रैलियों को संबोधित करेंगे। भाई के साथ समाजवादी-कांग्रेस गठबंधन के प्रचार में उतरेंगी प्रियंका गांधी। रायबरेली में राहुल के सोमवार को जनसभा में होंगी शामिल।

रायबरेली में प्रियंका की पहली चुनावी रैली
सूत्रों के अनुसार प्रियंका आज रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में इन रैलियों में उनके साथ होंगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वह रैलियों केा संबोधित करेंगी या नहीं।  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में रायबरेली का प्रतिनिधित्व करती हैं जबकि राहुल समीप के अमेठी क्षेत्र के सांसद हैं। सोनिया अबतक चुनाव अभियान से दूर हैं। सूत्रों के अनुसार वह 18 फरवरी केा इस विधानसभा में रैलियों को संबोधित कर सकती हैं। अमेठी और रायबरेली के विधानसभा क्षेत्रों में क्रमश: उत्तर प्रदेश में 23 और 27 फरवरी को होने वाले चौथे और पांचवे चरण के चुनाव में वोट डाले जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!