UP: बदायूं में रेप का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाया

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Nov, 2017 01:39 PM

up  badaun burnt alive woman to protest against rape

बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रूप से जिंदा जला डाला। पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के....

बदायूं(उत्तर प्रदेश): बदायूं जिले के इस्लामनगर में दुष्कर्म का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी विधवा भाभी को कथित रूप से जिंदा जला डाला। पुलिस अधीक्षक (देहात) सुरेन्द प्रताप सिंह ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि इस्लामनगर थाना क्षेत्र के लभारी की मढ़ैया गांव में विधवा महिला नीलम (27) पर उसका देवर जितेन्द्र बुरी नजर रखता था। आरोप है कि जब नीलम उसका विरोध करती थी तो जितेन्द्र उसके साथ मारपीट करता था।

उन्होंने बताया कि रात जितेन्द्र ने नीलम को घर मे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। नीलम ने विरोधस्वरूप शोर मचाया जिससे नाराज जितेन्द्र ने उसपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। बुरी तरह से झुलसी नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। नीलम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!