अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का खुलासा, कई हथियारों समेत 1 गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Aug, 2017 10:35 AM

unofficial factory to reveal illegal weapon  1 with arms and 1 arrested

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना गोवर्धन ईलाके के दौलतपुर गांव के .....

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के थाना गोवर्धन ईलाके के दौलतपुर गांव के जंगलों में गस्त के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने इस गांव में एक मिनी हथियार फैक्टरी और एक युवक को गिरफ्तार किया।

मथुरा का गोवर्धन इलाका वैसे तो लूट, हत्या और डकैती के लिए सबसे आगे माना जाता है। इससे पहले भी पुलिस यहां पर ऐसी कई फैक्टरियों का फंडाफोड़ कर चुकी है। ऐसा ही एक मामला फिर गोवर्धन थाने दौलतपुर गांव के जंगलों का सामने आया है। जहां जंगल के अंदर मिनी हथियार फैक्टरी को अवैध तरीके से चलाया जा रहा था।

दौलतपुर पुलिस जब इस गांव के जंगलों में गस्त कर रही थी तो एक युवक ताहिर पुत्र रसीद निवासी दोलतपुर पर पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने इस युवक को रोककर पूंछा तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलाह बरामद किए हैं। उन्होंने वहां कुछ बने हुए और कुछ अधबने हथियारों को कब्जे में लिया है।  इसके साथ ही 1 किलो 100 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!