Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Jan, 2018 06:09 PM
उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है। जहां लूट के इरादे से आए बदमा...
मेरठः उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि वह आए दिन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है। जहां लूट के इरादे से आए बदमाशों ने सेना के इलाके में घुसपैठ कर एक जवान को घायल कर दिया। सैनिक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक मेरठ के थाना लालकुर्ती क्षेत्र के डोगरा मंदिर के पास छावनी परिषद द्वारा आरो मशीन लगाई गई है। इस मशीन को चुराने के इरादे से सोमवार सुबह 2 बदमाश डोगरा मंदिर पहुंचे। जहां पर डोगरा रेजीमेंट के सैनिक हरविंदर सिंह की मुस्तैदी के कारण चोर अपनी योजना में सफल नहीं हो सके। इस दौरान जब हरविंदर सिंह ने चोरों का मुकाबला किया तो उन्होंने हरविंदर को गोली मार दी। हालांकि चोर अपनी योजना को अंजाम दिए बिना ही मौके से फरार हो गए।
आनन फानन में हरविंदर सिंह को अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां उनके कंधे में गोली लगने का उपचार अभी चल रहा है। वहीं घटना की सूचना पर थाना लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।