Edited By ,Updated: 26 Oct, 2015 03:39 PM
उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के कई जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार को भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में भूकंप के कई जोरदार झटके लोगों ने महसूस किए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में हिंदुकश बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 रिकॉर्ड की गई है। कहा जा रहा है कि भूकंप की वजह से दिल्ली में मेट्रो रोकी गई। धरती अभी भी हिल रही है और सहमे लोग घरों से बाहर भाग रहे हैं। पहला झटका दोपहर 2.45 बजे महसूस किया गया। जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी के मुरादाबाद में करीब 30 सेकेंड तक भूकंप का झटका महसूस किया गया। अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने या कही भी नुकसान होने की सूचना नहीं है।
क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं जो लगातार घूम रही हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।