Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Mar, 2018 12:05 PM
उपचुनाव के बाद चर्चा में आए राजीव रौतेला का गोरखपुर से ट्रांसफर कर उत्तराखंड भेजने का आदेश दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर राजीव रौतेला को रिलीव करने के आदेश दे दिए हैं।
गोरखपुरः उपचुनाव के बाद चर्चा में आए राजीव रौतेला का गोरखपुर से ट्रांसफर कर उत्तराखंड भेजने का आदेश दिया गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने सोमवार को देवीपाटन मंडल के कमिश्नर राजीव रौतेला को रिलीव करने के आदेश दे दिए हैं।
गौरतलब है कि गोरखपुर उपचुनाव की मतगणना के समय रौतेला ने पत्रकारों के मतगणना केंद्र में घुसने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद से वह विवादों में घिर गए थे। इसके बाद 16 मार्च को शासन ने उनके साथ 36 अन्य आईएएस अधिकारियों को इधर-उधर कर दिया। गोरखपुर के जिलाधिकारी रहे राजीव रौतेला को पदोन्नति देते हुए देवीपाटन का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया था। हालांकि, उन्हें प्रोमोशन दिए जाने पर विपक्षी दलों की ओर से सवाल खड़े किए जाने के बाद उत्तराखंड काडर में वापस भेजने का फैसला किया गया।