देश में रहना है तो वंदेमातरम् कहना होगा: योगेंद्र उपाध्याय

Edited By Punjab Kesari,Updated: 29 Jan, 2018 10:39 AM

to live in the country then to say vande mataram  yogendra upadhyay

कासगंज का यह बवाल और उपद्रव पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। वहीं ताजनगरी आगरा में आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे कासगंज में हुए बवाल पर खुलकर बोले।

आगरा: कासगंज का यह बवाल और उपद्रव पूरे प्रदेश में छाया हुआ है। वहीं ताजनगरी आगरा में आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और भाजपा महानगर के अध्यक्ष विजय शिवहरे कासगंज में हुए बवाल पर खुलकर बोले।

एक प्रैस वार्ता के दौरान कासगंज मुद्दे पर बयान देते हुए भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह राष्ट्र विरोधी मानसिकता के लोगों की घिनौनी करतूत है जिन लोगों ने घटनाक्रम को अंजाम दिया है। विधायक ने खुलकर कहा ये वही मानसिकता के लोग हैं जिनसे हम आज तक लड़ते आए हैं। अभी वे समझ रहे हैं कि यह वही पुराना शासन है मगर अब उन्हें समझ लेना चाहिए कि इस देश में रहना है तो वंदेमातरम् कहना होगा।

भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने भी तिरंगा यात्रा पर हमला करने वाले लोगों को देशद्रोही बताया और कासगंज बवाल में मृतक चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है। कासगंज मुद्दे पर भाजपा नेताओं के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल है तो वहीं एक बार फिर राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा नेताओं ने कासगंज में हुए तिरंगा यात्रा पर हमले पर आरोपियों को दुष्ट और देशद्रोही बताया और चंदन गुप्ता को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग उत्तर प्रदेश सरकार से की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!