Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Jan, 2018 03:46 PM
यूपी के सहारनपुर में एक बच्चे के पहाड़े याद करने के हुनर देख आप भी दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे।
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में एक बच्चे के पहाड़े याद करने के हुनर को देख आप भी दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो जाएंगे। दरअसल हम बात कर रहे हैं चिराग सिंह की। जिसको नन्हीं सी उमर में 50, 100 या 1000 नहीं, बल्कि पूरे 20 करोड़ तक पहाड़े याद हैं।
बता दें कि चिराग विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक और प्रमाण जीत चुका है। 8वीं कक्षा में पढ़ाई वाले चिराग ने बताया कि मैं वैज्ञानिक बनना चाहता हूं और
अपने देश का नाम ऊंचा करना चाहता हूं। चिराग का कहना है कि वह चाहता है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके गांव आएं।
चिराग के पिता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका परिवार गरीब है, लेकिन वह अपने बेटे के वैज्ञानिक बनने के सपने को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। जिससे उनका बेटे पर पूरे देश को गर्व हो।