शादियों में बधाई देकर आशीष देने वाला किन्नर समाज अब उठाएगा ये कदम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 11:39 AM

these steps will be taken by the kind community

घर-घर जाकर बच्चों के जन्म और शादियों में बधाई देकर आशीष देने वाला किन्नर समाज अब जल के अभाव में प्रदूषण की मार झेल रही यमुना नदी की आवाज उठाएगा। कालिंदी के दर्द को जन-जन त..

आगराः घर-घर जाकर बच्चों के जन्म और शादियों में बधाई देकर आशीष देने वाला किन्नर समाज अब जल के अभाव में प्रदूषण की मार झेल रही यमुना नदी की आवाज उठाएगा। कालिंदी के दर्द को जन-जन तक पहुंचाने व उसे दूर करने के लिए लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से किन्नर अखाड़े द्वारा आगरा में 4 दिवसीय सूर्यसुता आरम्भ महोत्सव आयोजन किया जा रहा है।

किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि लगातार मां यमुना के हो रहे पतन को रोकने के लिए उनका स्वच्छीकरण जरूरी है। इसके लिए जागरूकता की आवश्यकता है। विश्व का कोई भी व्यक्ति यदि भारत आता है तो वह आगरा न आए ऐसा सम्भव नहीं। इसलिए पर्यटन की दृष्टि से भी यमुना मैया का स्वच्छीकरण आवश्यक है।
PunjabKesari
वहीं उन्होंने बताया कि मां यमुना आगरा शहर की सम्पदा है। इसे संजोए रखने के बजाए राजनीति होती रही है। हमारा प्रयास होगा उसे अपने पुराने रूप में लौटाकर निर्मल व स्वच्छ बनाना। इस चार दिवसीय आयोजन में तीन दिन 7-9 मार्च 2018 तक लैंगिकता के आधार पर मतभेद, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति को संयोए रखने आदि विषय पर चर्चा होगी और 10 मार्च को समापान होगा। जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
PunjabKesari
इस आयोजन में कई फिल्म सेलीब्रिटी से लेकर राजनीतिज्ञ व देशभर के धर्म गुरु हिस्सा लेंगे। इस मौके पर किन्नर पुराण का विमोचन बी किया जाएगा। यह महोत्सव आगरा में हर वर्ष आयोजित किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!