बजट से मिलेगी प्रदेश के विकाश को गति सपा:चौधरी

Edited By ,Updated: 13 Feb, 2016 08:09 PM

the state budget will accelerate the development of sp ch

समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि सरकार ने चुनाव में किए गए 5 साल के वायद 4 साल में ही पूरे कर लिए हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने कहा है कि सरकार ने चुनाव में किए गए 5 साल के वायद 4 साल में ही पूरे कर लिए हैं। सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल विधानसभा में अपना 5वां बजट पेश कर प्रदेश को विकास की दौड़ में सबसे आगे रखने का संकल्प जताया है। किसानों और नौजवानों को प्राथमिकता में रहकर व्यवस्था परिवर्तन को दिशा दी है। खेद है विपक्ष ने बजट पर जो प्रतिक्रियंाए दी हंै  वे उनकी हताशा और निराशा की द्योतक हंै। विरोधी दल होने का मतलब यह नही होता है कि प्रदेश की प्रगति के लिए जो भी कदम उठाए जाएं उन सबकी सिर्फ आलोचना ही की जाए। समाजवादी सरकार ने 5 साल के वादे 4 साल के अन्दर पूरे किए।

जो योजनाएं यहां कार्यान्वित हुई उनका अनुसरन करने को दूसरे राज्य भी विवश हो रहे हैं। किसान,नौजवान ,पिछड़े ,गरीब, कमजोर वर्ग और अल्पसंख्यक सभी इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। रतन टाटा जैसे बडे उद्योगपति प्रदेश में हो रहे विकास की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर रहे हैं। विपक्ष को प्रदेश में परिवर्तन का यह नया माहौल नही दिखाई दे रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को सत्ता छिन जाने से खीझ है तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दूर-दूर तक सत्ता के दर्शन नही हो रहे है। विपक्षी दल जनकल्याणकारी कार्यो में भी खोट निकालने में लगे है, जो जमीनी हकीकत है उससे बसपा को बैर है तो भाजपा को सिर्फ सांप्रदायिकता से ही लेना देना है। किसानों और नौजवानों को समर्पित यह बजट वर्ष मुख्यमंत्री द्वारा ‘किसान युवा वर्ष’ के रुप में घोषित है।

 उन्होनें कहा कि विरोधी किसानों,नौजवानों अथवा बुन्देलखण्ड़ के बहाने सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं ,उन्हें 1 बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बजट भाषण अवश्य पढ़ लेना चाहिए। इससे उनकी तमाम भ्रांतियां दूर हो जाएंगी। लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका महज विरोध की ही नही होती है, उसका सकारात्मक पक्ष भी होता है । लेकिन प्रदेश के विपक्षी दल लोकलाज की भी परवाह नही करते है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!