Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Nov, 2017 10:58 AM
आगरा के थाना न्यू आगरा की कालोनी कमला नगर जी ब्लॉक इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां रिफाइंड तेल व्यापारी शत्रुघन पंजवानी को 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी दी।
आगरा: आगरा के थाना न्यू आगरा की कालोनी कमला नगर जी ब्लॉक इलाके में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां रिफाइंड तेल व्यापारी शत्रुघन पंजवानी को 3 अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी दी। गोली कारोबारी के पैर में लगी है, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार तेल व्यापारी शत्रुघ्न पंजवानी बेलनगंज से अपनी दुकान को बंद कर अपने घर कमला नगर के लिए जा रहे थे, तभी 3 बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में व्यापारी गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं बदमाशों की यह सारी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यापारी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि हमले के कारणों का अभी कोई पता नही चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी की सहायता से बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।