Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Jan, 2018 09:29 AM
उत्तर प्रदेश में लूट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला लखनऊ विकासनगर थाने का पास का है। जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़िता घर के पास स्थित किराने की दुकान में...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लूट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ताजा मामला लखनऊ विकासनगर थाने का पास का है। जहां बाइक सवार 2 बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली और फरार हो गए। पीड़िता घर के पास स्थित किराने की दुकान में सामान लेने जा रही थी। पुलिस अब सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के अनुसार पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन शिखा सिंह विकासनगर नगर सेक्टर 4 की निवासी है। मगलवार को वो दोपहर के समय सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से अचानक आए 2 बदमाशों ने उसके गले से चेन छीन ली। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। भीड़ को इकट्ठा होते देख बदमाश तुरंत वहां से फरार हो गए। वहीं घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बदमाशों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जिसमें बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए है। जबकि पीछे बैठा उसका साथी बिना हेलमेट के था।