Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Aug, 2017 11:05 AM
मैनपुरी में दबिश करने गई पुलिस पर ने फायरिंग कर दी। घटना में एक दारोगा और एक कांस्टेबल गोली लग...
मैनपुरी: योगी के शहर में बैखोफ बदमाशों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। जहां दबिश करने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना में एक दारोगा और एक कांस्टेबल गोली लग गई। जिस से वो घायल हो गए दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक घटना थाना घिरोर इलाके के शाहजहांपुर गांव की है। यहां का रहने वाला नीरज यादव 307 के मामले में वांटेड चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए इलाका पुलिस ने दबिश दी थी। जब पुलिसकर्मियों ने आरोपी के घर के चारों और घेराबंदी की उसी समय गांव के लोगों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। घटना में दारोगा पुरूषोत्तम सिंह एवं कांस्टेबल शिवम सिंह घायल हो गए। सिटी एसपी ने कहा कि घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी ।