Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Sep, 2017 11:19 AM
मेरठ में एक बार फिर से हर्ष फायरिंग ने शादी का माहौल मातम में बदल दिया। जिसमें एक किशोर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस....
मेरठः मेरठ में एक बार फिर से हर्ष फायरिंग ने शादी का माहौल मातम में बदल दिया। जिसमें एक किशोर को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है तो वहीं मासूम के घर में मातम पसरा हुआ है।
दरअसल देहलीगेट थाना इलाके के खैर नगर में 13 वर्षीय किशोर फ़िरोज़ को उस वक़्त गोली लग गई, जब वो मोहल्ले में से निकल रही की बारात को देख रहा था। वहीं परिवार के सदस्य डीजे पर डांस करते हुए फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान फिरोज ने डीजे बंद करने या कम आवाज में बजाने के लिए कहा। इसके कुछ ही देर बाद फैसल के बहनोई हाजी शकील ने अवैध असलाह से फिरोज को गोली मार दी।
आरोप है कि इस दौरान उनके साथ नदीम, पठान व जग्गू ने भी फायर किए। गोली फिरोज के गोली पेट में जा लगी। फिरोज वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया और हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपी पक्ष के लोगो के घर पर तोड़फोड़ की।
वही आरोपी अपने घर से फरार हैं ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। परिजनों का आरोप है कि जानबूझकर गोली मारी गई है।