राम रहीम पर दिए बयान से पलटे साक्षी पर कांग्रेस का वार, कहा- फौरन दें इस्तीफा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Aug, 2017 05:28 PM

the congress war ram rahim said resign immediately

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज इन दिनों हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक राम रहीम के पक्ष में विवादित बयान देकर मुश्किलों में घिर गए हैं। इलाहाबाद में कांग्रेस ने साक्षी महाराज के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है....

इलाहाबादः बीजेपी सांसद साक्षी महाराज इन दिनों हरियाणा के डेरा सच्चा सौदा प्रबंधक राम रहीम के पक्ष में विवादित बयान देकर मुश्किलों में घिर गए हैं। इलाहाबाद में कांग्रेस ने साक्षी महाराज के खिलाफ माेर्चा खोल दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फुंकते हुए साक्षी महाराज आैर सीएम याेगी से इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि साक्षी महाराज ने मीडिया के सामने विवादित बयान देते हुए एक आरोपी बलात्कारी का पक्ष लिया है। ऐसे में उनके ऊपर जांच होनी चाहिए। उन्हाेंने शहर के सुभाष चौराहे पर हाथों में पोस्टर लेकर केंद्र सरकार और साक्षी महाराज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस कार्यकर्त्ता मुकुल ने कहा कि हम भाजपा सरकार से ये अपील करते है कि एेसे पदों पर जो सांसद है उनको तुरंत पार्टी से निकाल देना चाहिए। हम राम रहीम की फांसी और साक्षी महराज के इस्तीफे की मांग करते है। उन्होंने कहा कि अगर लोग होश में नहीं आएंगे तो भारत की देश की जनता सड़क पर उतर आएगी।

क्या था साक्षी महाराज का बयान
राम रहीम का पक्ष लेते हुए साक्षी महाराज ने कहा था कि काेर्ट केवल एक शिकायतकर्ता की बात सुन रहा है। करोड़ों भक्तों की बात को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। डेरा समर्थकों द्वारा किए गए नुक्सान के लिए केवल समर्थक ही नहीं न्यायालय भी जिम्मेदार है।

बयान से पलटे साक्षी महाराज
हालांकि बाद में साक्षी महाराज ने अपने बयान पर सफाई पेश करते हुए कहा कि मैं कोर्ट के फैसले का सम्मान करता हूं। मैंने राम रहीम के पक्ष में कोई भी बयान नहीं दिया है। मैं बाबा को बचाने के पक्ष में नहीं हूं। मैंने यह जरूर कहा था कि जब करोड़ों लोग चिल्ला रहे हैं तो इस मामले को थोड़ा सा टालना चाहिए और उनकी बात सुनने के बाद ही निर्णय करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!