प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार: रीता बहुगुणा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 03 Aug, 2017 05:15 PM

the biggest obstacle in the development of the state is corruption  rita

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि सूबे के विकास में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा है कि सूबे के विकास में सबसे बड़ी बाधा भ्रष्टाचार है।  इसके समूल विनाश के लिए सरकार कटिबद्ध है। भ्रष्टाचार की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर है। कानून व्यवस्था में काफी सुधार है।

डॉ. जोशी ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को देशहित में बताते हुए कहा कि नई कर व्यवस्था के लागू होने से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी से देशवासियों को आर्थिक आजादी मिली है। नई व्यवस्था में भले ही शुरू में लोगों को कुछ परेशानियां हुई लेकिन निश्चित तौर पर यह देश को एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी से कर चोरी की संभावना लगभग नहीं के बराबर होगी जिससे कच्चे और पक्के विलों के खेल पर लगाम लगेगी। इससे निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार पर अकुंश लगेगा और लेन-देन में अधिक पारदर्शिता आएगी।

डॉ. जोशी ने कहा है की प्रदेश सरकार जनता के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। कदाचारियों, भू-माफियाओं और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। राज्य सरकार जनता की सेवा के लिए बनी है। विगत 15 सालों में गैर भाजपा की सरकारों ने प्रदेश को रसातल में भेजने के कगार पर लाकर छोड़ दिया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!