Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Jan, 2018 05:22 PM
ताजनगरी आगरा में रविवार एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद हेमा मालिनी शिरकत करने आई। जहां उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक शहर है। जिससे मुगलों ने अपना शासन पूरे देश पर चलाया था। यहां आकर काफी सुखद ...
आगराः ताजनगरी आगरा में रविवार एक कार्यक्रम में भाजपा सांसद हेमा मालिनी शिरकत करने आई। जहां उन्होंने कहा कि आगरा एक ऐतिहासिक शहर है। जिससे मुगलों ने अपना शासन पूरे देश पर चलाया था। यहां आकर काफी सुखद अनुभूती होती है।
वहीं यमुना नदी की दयनीय स्थिति के बारे में हेमा मालिनी ने कहा कि यमुना को लेकर सरकार चिंतित है। मैने खुद इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी को कई बार कहा है। क्योंकि अब हमारी सरकार यूपी और हरियाणा दोनों जगह है। यमुना को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है और यमुना नदी जरूर शुद्ध होकर रहेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि ताज महल जैसा सुंदर आगरा शहर भी होना चाहिए। इसके लिए यहां के उन रास्तो को सुंदर बनाना चाहिए जो ताजमहल की ओर जाते है।