ताज महोत्सव 2018 का जय श्रीराम और बम भोले के जयघोष से हुआ आगाज, देखें तस्वीरें

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Feb, 2018 11:43 AM

दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के साए में रविवार को ताज महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस 10 दिवसीय महोत्सव में कला और शिल्प के रंग बरसेंगे। पहले दिन भारतीय संस्कृति की महक शिल्पग्राम में बिखरी। ब्रज के लोकनृत्यों की मोहक प्रस्तुति हुई। भगवान...

आगराः दुनिया के सात अजूबों में शुमार ताजमहल के साए में रविवार को ताज महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस 10 दिवसीय महोत्सव में कला और शिल्प के रंग बरसेंगे। पहले दिन भारतीय संस्कृति की महक शिल्पग्राम में बिखरी। ब्रज के लोकनृत्यों की मोहक प्रस्तुति हुई। भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के दौरान जय श्रीराम के घोष से शिल्पग्राम गूंज उठा। 
PunjabKesari
ताजनगरी के एकमात्र पर्यटन इवेंट ताज महोत्सव में देशभर से शिल्पी आए हैं, जिससे शिल्पग्राम मिनी भारत में तब्दील हो उठा है। नगाड़ों की गूंज लोगों को लुभा रही है। रविवार शाम महोत्सव का शुभारंभ एससी आयोग के अध्यक्ष व सांसद रामशंकर कठेरिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 
PunjabKesari
इस अवसर पर रामशंकर कठेरिया ने कहा कि ताज महोत्सव आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके पीछे वर्षो की मेहनत है। ताज महोत्सव के मंच पर देश भर की संस्कृति देखने को मिलती है। इस महोत्सव पर भगवान राम लीला  नृत्य नाट्य के अलावा ब्रज की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। ताज महोत्सव में तमाम देशी और विदेशी पर्यटकों ने भी महोत्सव का जमकर आनंद लिया। 
PunjabKesari
इस बार ये महोत्सव अपनी थीम के अनुरूप अलग ही छटा बिखेरेगा। मुगलिया रंग में रंगा दिखने वाला ताज महोत्सव इस बार श्रीराम के रंग में नजर आ रहा है। इस बार ताज महोत्सव का आगाज श्रीराम भारतीय कला केंद्र की प्रस्तुति से हुआ। जिसमें भगवान श्रीराम के स्वरूप मुक्ताकाशी मंच पर दिखे। जो संस्कृति और भारतीय सभ्यता का अनोखा संगम महोत्सव में आने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। इस ताज महोत्सव का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है। 

*शिल्पग्राम मुख्य मंच पर 18 फरवरी श्रीराम भारतीय कला केंद्र की श्रीराम पर नृत्य नाटिका
*19 फरवरी लोक संगीत संध्या में मालिनी अवस्थी की प्रस्तुति
*20 फरवरी बॉलीवुड नाइट में भूमि त्रिवेदी की प्रस्तुति
*21 फरवरी असलम साबरी की कव्वाली
*22 फरवरी ब्लैक एंड व्हाइट ग्रुप व बॉलीवुड नाइट में विपिन सचदेवा व मदन मोहन के कार्यक्रम
*23 फरवरी मीर-ओ-गालिब कुलहिंदू मुशायरा
*24 फरवरी सूर व नजीर को समर्पित कवि सम्मेलन
*25 फरवरीबॉलीवुड नाइट में अभिजीत भट्टाचार्य
*26 फरवरी: बॉलीवुड नाइट में आदित्य नारायन का पाश्र्व गायन
*27 फरवरी: बॉलीवुड स्टार नाइट में पलक मुच्छाल व पलाश मुच्छाल की प्रस्तुति होंगी।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!