अंधविश्वासः तंत्र-मंत्र के चक्कर में 2 मासूम बच्चों की हत्या, जानिए पूरा माजरा

Edited By ,Updated: 24 Apr, 2017 10:42 AM

superstition killing of 2 innocent children in spell of tantra mantra

कुशीनगर ज‍िले के सेवरही थाना क्षेत्र के गांव में अंधविश्वास ने 2 मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली...

कुशीनगरः कुशीनगर ज‍िले के सेवरही थाना क्षेत्र के गांव में अंधविश्वास ने 2 मासूम बच्चों की जिंदगी छीन ली। बीती दिन झाड़-फूंक के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने दूसरे परिवार पर भूत चढ़ाने का आरोप लगाते हुए उसके 3 साल के बच्चे को पीट-पीटकर मार डाला। मारपीट के दौरान एक अन्य मासूम और मह‍िला गंभीर रूप से घायल हो गए, ज‍िसे ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

कई महीनों से बीमार था बेटा
दरअसल थाना क्षेत्र सेवरही के करनपट्टी गांव निवासी महाजन की लड़की कृष्णावती का 5 साल का बेटा आर्यन कई महीनों से बीमार चल रहा था। महाजन और उसका लड़का लक्षन डॉक्टरों के पास ले जाने के बजाय खुद उसका झाड़-फूंक कर रहे थे। लक्षन को शक था कि उनके चाचा की लड़की सुमित्रा ने आर्यन पर जादू-टोना कर दिया है। झाड़-फूंक के दौरान आर्यन की मौत हो गई।

चाचा की लड़की पर लगाया जादू-टोने का आरोप
इसके बाद बाद महाजन और लक्षन ने चाचा महातम की लड़की सुमित्रा पर जादू-टोना करके मारने का आरोप लगाकर उनके घर पर धावा बोल दिया। घर में मौजूद सुमित्रा और बेटे को मारना-पीटना शुरू कर द‍िया। गुस्साए लक्षन ने सुम‍ित्रा के 3 साल के बेटे सुबोध और उसकी भाभी को उठाकर पटक द‍िया।

बेरहमी से पीट-पीट कर कर दी उसके बेटे की हत्या
जानकारी होने के बाद जैसे ही सुम‍ित्रा के प‍िता महातम और उनके भाई मौके पर पहुंचे, दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुम‍ित्रा के बेटे और उसकी भाभी को ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या कहते हैं पुल‍िस अध‍िकारी?
मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने बताया क‍ि घटना की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!