Edited By ,Updated: 24 Feb, 2017 05:29 PM
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आज एक न्यूज चैनल के संवाददाता राजुल निगम की सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई...
सुल्तानपुरः उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आज एक न्यूज चैनल के संवाददाता राजुल निगम की सड़क पार करते समय वाहन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर और अमेठी से एक न्यूज चैनल के जिला संवाददाता 30 वर्षीय राजुल निगम शहर के पुरानी बाजार स्थित घर से गौरीगंज चुनाव कवरेज के लिए जा रहे थे। आजाद नगर के निकट सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजुल निगम की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जनर्लिस्ट एसोसिएसन के अलावा विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।