पति के विदेश जाने के बाद नवविवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, उड़े सुसरालियों के होश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Dec, 2017 12:20 PM

such step taken by the newlyweds after the husbands went abroad

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने पति के विदेश जाने के बाद अपने प्रेमी के संग भाग गई। इतना ही नहीं नवविवाहिता ने अपने सुस..

उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने पति के विदेश जाने के बाद अपने प्रेमी के संग भाग गई। इतना ही नहीं नवविवाहिता ने अपने सुसराल में रखे सारे गहने व नकदी भी ले गई। फिलहाल पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

जानिए पूरा मामला 
दरअसल मामला उन्‍नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के सराय गांव का है। यहां के निवासी दिनेश की शादी 10 माह पूर्व सोनी के साथ हुई थी। पीड़ित परिजनों की मानें तो शादी के 2 माह बाद दिनेश विदेश में नौकरी के लिए चला गया। उधर, घर में सोनी के बुआ के गांव का युवक दुर्गा यादव विवाहिता से मिलने आने लगा।

प्रेमी संग हुई फरार
ससुराल वालो के पूछने पर विवाहिता ने बताया कि दुर्गा उसके बुआ का लड़का है। इस प्रकार लड़के का आने जाने का जरिया बन गया। इसी के 1 सप्ताह बाद सोनी अपने प्रेमी दुर्गा यादव के साथ भाग गई।

लगाई न्याय की गुहार 
वहीं सोनी के देवर ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना पुलिस बारा सगवर ने उनकी तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके बाद निराश देवर संदीप ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बारासगवर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!