Edited By ,Updated: 30 Nov, 2016 02:31 PM
लक्षित हमले को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह देश की तीन हमलावर फौजों में भी सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राईक वन कोर की कमान संभालेंगे।
मथुरा: लक्षित हमले को अंजाम देने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह देश की तीन हमलावर फौजों में भी सबसे महत्वपूर्ण स्ट्राईक वन कोर की कमान संभालेंगे। वर्तमान कमाण्डर-इन-चीफ शौकीन चौहान असम रायफल्स के नए कमांडर होंगे।
सैन्य सूत्रों के अनुसार अब तक सैन्य मुख्यालय में डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिटरी ऑपरेशन्स (डीजीएमआे) के पद पर कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को पदोन्नति देते हुए उन्हें स्ट्राईक वन कोर का अगला कमाण्डर नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल शौकीन चौहान का स्थान लेंगे जो अब असम रायफल्स का नेतृत्व करेंगे। यह नियुक्ति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिमण्डलीय नियुक्ति समिति द्वारा की गई है।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें