Edited By ,Updated: 10 Feb, 2017 12:56 PM
समाजवादी प्रार्टी (सपा) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 2 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की तथा 3 पर प्रत्याशियों को बदल दिया है।
लखनऊ:समाजवादी प्रार्टी (सपा) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए 2 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की तथा 3 पर प्रत्याशियों को बदल दिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वाराणसी जिले के शिवपुर विधानसभा सीट से आनंद मोहन उर्फ गुड्डू यादव को तथा संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद सीट से जावेद अहमद को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है।
सपा ने की 2 और सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
उन्होंने बताया कि मऊ जिले की मधुबन सीट से गठबंधन के तहत अब कांग्रेस अपना प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारेगी। इससे पहले सपा ने इस सीट से सुमित्रा यादव को पार्टी का प्रत्याशी बनाया था। चौधरी ने बताया कि देवरिया के सलेमपुर सीट से मनबोध प्रसाद के स्थान पर लक्ष्मी गौतम को पार्टी की प्रत्याशी बनाया है। श्रीमती गौतम भाजपा छोड़ आज ही सपा में शामिल हुई हैं। जौनपुर के केराकत सीट से संजय सरोज को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। पहले सपा ने इस सीट से गुलाब चन्द्र सरोज को टिकट दिया था।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें