Edited By ,Updated: 01 Dec, 2016 08:42 AM
उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के 8 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें 2 अधिकारियों के पूर्व में किए गए तबादलों को निरस्त किया गया है।
गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार अमिताभ यश पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) के पी.ए.सी. मुख्यालय किए गए तबादले को निरस्त कर दिया गया है। इसी तरह पी.ए.सी. मुख्यालय पर तैनात पुलिस महानिरीक्षक एस.बी. शिरडरकर का आईटैक्स (यू.पी.-100) के पद पर किए गए तबादले को निरस्त करते हुए उन्हें आईटैक्ट (यू.पी.-100) के पुलिस महानिरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक (तकनीकी सेवा) अपर्णा कुमार को इसी पद पर पी.ए.सी. मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है जबकि सी.बी.सी.आई.डी. लखनऊ में तैनात पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगैन को पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना मेरठ भेजा गया है। लखनऊ सी.बी.सी.आई.डी. में तैनात पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि को 23वीं वाहिनी पी.ए.सी. मुरादाबाद में सेनानायक बनाया गया है जबकि 23वीं वाहिनी पी.ए.सी. मुरादाबाद में तैनात सेनानायक पूनम श्रीवास्तव को डा. बी.आर. अम्बेदकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है।
41वीं वाहिनी पी.ए.सी. गाजियाबाद में तैनात सेनानायक भारती सिंह को 24वीं वाहिनी पी.ए.सी. मुरादाबाद भेजा गया है तथा 24वीं वाहिनी पी.ए.सी. मुरादाबाद में तैनात सेनानायक आभा सिंह को भारती सिंह के स्थान पर गाजियाबाद भेजा गया है।
UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें