Edited By ,Updated: 21 Jul, 2016 04:06 PM
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दरोगा द्वारा लड़के को बीच सड़क पर सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। जहां पर दरोगा ने एक लड़के को 6 सेकेंड में 6 थप्पड़ मार दिए।
सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक दरोगा द्वारा लड़के को बीच सड़क पर सरेआम पीटने का मामला सामने आया है। जहां पर दरोगा ने एक लड़के को 6 सेकेंड में 6 थप्पड़ मार दिए। ऐसा करने के बाद भी जब दरोगा का मन नहीं भरा तो वह लड़के को थाने ले गया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने लड़के का मेडिकल करवाकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार महोली थाने में तैनात दारोगा जितेंद्र यादव सिपाहियों के साथ जीप से चेकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान दरोगा ने सड़क पर जा रहे तोताराम नाम के लड़के को रोक लिया और चेकिंग करने लगे। दरोगा तोताराम को जबरदस्ती थाने ले जाने की कोशिश कर रहा था। लड़के ने जब इस बात का विरोध किया तो दरोगा ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।
वहीं दूसरी तरफ दरोगा ने लड़के को पीटते हुए 6 सेकेंड में 6 थप्पड़ मार दिए। दरोगा ने लड़के के खिलाफ शराब अधिनियम 3/5 की धारा में मामला दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि इस धारा में थाने से जमानत देने का प्रावधान है। घटना की सूचनी मिलने पर तोताराम के परिजन थाने पहुंचे। परिजनों के थाने पहुंचने के बाद तोताराम को छोड़ दिया गया। दरोगा की ये गुंडई कैमरे में कैद हो गई है।