रामगोपाल बोले- शिवपाल हवा में हैं, नई पार्टी या मोर्चा बनाना आसान नहीं

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Jun, 2017 08:22 PM

shivpal is in the air  it is not easy to make a new party or front  ramgopal

समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई पार्टी....

इटावा: समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव और राज्यसभा सदस्य प्रो.रामगोपाल यादव ने शिवपाल सिंह यादव द्वारा नई पार्टी समाजवाद सेक्युलर फ्रंट के गठन को लेकर कहा कि नई पार्टी बनाना आसान नहीं है अगर बना भी ली तो उसका संचालन आसान काम नहीं है। पार्टी की जिला कार्यसमिति की समीक्षा बैठक करने के बाद प्रो.रामागोपाल यादव ने पत्रकारों से कहा कि शिवपाल यादव अभी हवा में है नई पार्टी या मोर्चा बनाना आसान नहीं है। सपा मे कोई भी समानान्तर संगठन नहीं चल सकता क्योंकि सपा के 98 फीसदी कार्यकर्त्ता अखिलेश यादव के साथ हैं। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की चर्चा करते हुए कहा कि नेता जी हमारे बुजुर्ग है, पार्टी के कार्यकर्त्ता और परिवार के सभी सदस्य उनका बेहद सम्मान करते है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुभवहीन बताते हुए उन्होंने कहा कि जब से योगी सरकार सूबे में आई है, अपराधों मे व्यापक इजाफा हुआ है। योगी आदित्यनाथ को सत्ता संचालन का कोई अनुभव ही नहीं है इसलिए उनके सामने इस तरह की कठिनाईयां आ रही है। प्रो. यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा एक महीने के योगी सरकार के शासनकाल में 30 से 300 फीसदी तक अपराध में बढोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि देश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत चारितार्थ हो रही है। बाबा जी (योगी आदित्यनाथ) को कुछ मालूम नहीं है। बाबा जब सांसद थे तब क्या भाषण देते थे, पूरी दुनिया ने विरोध किया था। बाबा जी अयोध्या गए लेकिन मंदिर की बात नहीं कर रहे है। अब कह रहे है कि दोनों समुदाय मिलजुल कर हाल निकाले।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आंखे बंद किए रहेंगे तो व्यवस्था सुधार नही पाएंगे। कानून व्यवस्था न सुधरी तो छह महीने बाद सपा सडकों पर उतरेगी और जेल भी भरेंगे। रामगोपाल ने कहा कि कोई ये कहने वाला नहीं कि अच्छे दिन आ गए। मीडिया के लोग भी डरे हुए है। कुछ पूंजीपतियों को छोड़कर सारे लोग दिक्कत में दिखाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विवाद के बाद कई राजनैतिक दलों की दशा ऐसी हो गई कि उनके कई टुकड़े हो गए लेकिन सपा ही एक ऐसा दल है जो आज भी पूरी तरह से इतने विवाद के बाद सुरक्षित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!