बाइक सवार बदमाशों ने किन्नर पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौत

Edited By ,Updated: 27 Dec, 2016 07:52 AM

shemales  punk  firing  death

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जेल में बंद हत्यारोपी से मुलाकात के बाद वापस लौट रहे एक किन्नर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में जेल में बंद हत्यारोपी से मुलाकात के बाद वापस लौट रहे एक किन्नर पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। किन्नर कार में सवार था उसके साथ दो और लोग मौजूद थे। गोली लगने से किन्नर की मौत हो गई जबकि कार सवार उसके दो साथी घायल हो गए।

1 किन्नर की मौत, 2 घायल
पुलिस के अनुसार हत्या की यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी साकेत में हुई। घटना के समय किन्नर शमशाद (34) जेल में सलमान से मुलाकात कर वापस इंडिका कार से लौट रहा था। उसके साथ कार में राशिद और शादाब भी थे। ये तीनों जब वापस आ रहे थे तो एक बाइक ने इनका पीछा किया। इसी दौरान शमशाद ने अपनी कार रोक दी। जान बचाने के लिए शमशाद ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने शमशाद और उसके साथियों पर ताबड़तोड़ गोली चला दी। गोली चलाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

क्या कहती है पुलिस?
शमशाद को गंभीर हालत में लेकर उसके साथी अस्पताल पहुंचे, जहां शमशाद को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके से पुलिस ने गोली के खाली खोखे बरामद किए। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

UP Hindi News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!