शहीद वीर अब्दुल हमीद की उपेक्षा पर बवाल, नगरवासियों ने शुरू किया सत्याग्रह

Edited By Punjab Kesari,Updated: 17 Aug, 2017 03:19 PM

shaheed veer abdul hameed  s diaspora  neighbors start satyagraha

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पिछले चार दशकों से अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के....

सुलतानपुरः उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पिछले चार दशकों से अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के नाम से चले आ रहे अस्पताल को नगरपालिका प्रशासन द्वारा बेचे जाने की खबर पर जनता आंदोलित हो उठी है। कई पूर्व विधायक और समाजसेवियों समेत तमाम दलों के कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ सगंठित होकर मोर्चा खोल दिया है। अस्पताल के सामने इन लोगों ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया है। सत्याग्रहियों ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका प्रशासन जानबूझकर शहीद की उपेक्षा कर रहा है।

बता दें कि वर्ष 1972 में नगरपालिका प्रशासन की ओर से जनता के लिए एक अस्पताल की शुरुआत की गई थी। वीर अब्दुल हमीद नाम से इस अस्पताल का बाकायदा संचालन हो रहा था। नगर के लोग अपनी छोटी मोटी बीमारियों का इलाज कराते थे, लेकिन इसमें तैनात डाक्टर के रिटायर्ड होने के बाद अस्पताल का संचालन बंद हो गया। खाली पड़े इस अस्पताल पर नगरपालिका प्रशासन ने नजरें गड़ा दीं और इसको नीलाम कराने का खेल शुरू हो गया।

नगरवासियों का आरोप है कि चेयरमैन की मिलीभगत से इस अस्पताल को नीलाम कर दिया गया है। नगरपालिका प्रशासन द्वारा की गई इस गुपचुप कार्यवाही की जानकारी जब नगरवासियों को हुई तो हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसे शहीद की उपेक्षा मानते हुए सत्याग्रह शुरू कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!