नगरीय क्षेत्रों को ठीक उसी तरह चमकाएंगे जैसे दीपावली में अयोध्या :योगी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Nov, 2017 04:43 PM

shade the urban areas in the same way as ayodhya in deepawali  yogi

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रचार अभियान की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

झांसीः उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से प्रचार अभियान की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज झांसी में मुक्ताकाशी मंच से लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर निकाय चुनावों मे अगर उनका आर्शीवाद मिला तो नगरीय क्षेत्रों को ठीक उसी तरह चमकायेंगे जैसे दीपावली में अयोध्या को चमकाया गया था।

झांसी से नगर निगम के लिए भाजपा उम्मीदवार रामतीर्थ सिंघल के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए मुख्यमंत्री ने लोगों से पुरजोर अपील की कि पूर्ण बहुमत वाला बोर्ड दीजिए और विकास की गारंटी लीजिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के शासन में नगरीय विकास को बरबाद कर दिया लेकिन भाजपा सरकार नगरीय विकास का वादा करती है। योगी ने कहा कि बुंदेलखंड में पेयजल नहीं, खेती के लिए पानी नहीं है।

प्रदेेश सरकार इन सभी समस्याओं का समाधान लेकर आपके पास आई है। बुंदेलखंड के लिए योजनाएं तो बहुत बनी लेकिन वह वर्षों से अटकी पडी हैं। पैसा इन योजनाओं पर खूब खर्च हुआ लेकिन कहा गया, यह किसी को पता नहीं। इस क्षेत्र का चहुंमुखी विकास का प्रस्ताव लेकर आपके पास आयें हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाये है। प्रशासन को खरीद फरोख्त और धमकी के बल पर वोट हासिल करने वालों से सख्ती से निपटना चाहिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!