Edited By Punjab Kesari,Updated: 20 Sep, 2017 01:21 PM
जालौन में एक मॉडल शॉप में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं अजगर का नाम सुनते ही आनन-फानन में लोग मॉडल शाप छोड़ कर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच अजगर...
जालौनः जालौन में एक मॉडल शॉप में अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वहीं अजगर का नाम सुनते ही आनन-फानन में लोग मॉडल शाप छोड़ कर भागने लगे। अफरा-तफरी के बीच अजगर को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई।
जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली उरई इलाके के स्टेशन रोड स्थित मॉडल शॉप का है। मॉडल शॉप में अजगर की जानकारी उस वक्त हुई जब मॉडल शॉप के एक कर्मचारी स्टोर रूम में रखे सामान को उठाने गया। उसने कमरे में रखे सामान को हटाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। कमरे में बोतलों से भरे एक गत्ते में करीब ढेर मीटर लंबा अजगर था।
स्टोर रूम में अजगर मिलने की खबर पर हड़कंप मच गया। अजगर की खबर पर मॉडल शॉप में मौजूद लोग बाहर भाग निकले। आनन-फानन में होटल के कर्मचारी ने वन विभाग के अधिकारियों को सुचना दी और कमरे को बंद कर दिया। लगभग 1 घंटे के बाद उस अजगर को वन विभाग के कर्मचारियों ने अपनी कब्जे में कर लिया।