Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 Dec, 2017 11:05 AM
उत्तर प्रदेश पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भले ही लाख प्रयास करे, लेकिन बेखौफ मनचलों पर पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो पिता ने उनका बचाव किया।
मेरठ(आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश पुलिस छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए भले ही लाख प्रयास करे, लेकिन बेखौफ मनचलों पर पुलिस का बिल्कुल भी खौफ नहीं है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां मनचलों ने छात्राओं से छेड़छाड़ करने की कोशिश की तो पिता ने उनका बचाव किया। इस पर मनचलों ने पहले बुजुर्ग से मारपीट की और फिर उसके घर पर पथराव कर दिया। जिसमें पिता को गंभीर चोटें आई हैं और अब वह जिंदगी और मौत से लड़ रहा है। वहीं आरोपी मनचले अभी भी खुले घूम रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह दिल दहला देने वाला मामला मेरठ के थाना टीटी नगर क्षेत्र के मलियाना का है। जहां घर के सामने ही रहने वाले कुछ मनचलों ने स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ की। यह पहला मौका नहीं था जब इन छात्राओं को मनचलों की बदनीयती का शिकार होना पड़ा, इससे पहले भी आरोपी युवक कई बार छेड़खानी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन इस बार जब पिता ने इस वारदात को अपनी आंखों से देखा तो फिर उसने छात्राओं को बचाने की कोशिश की। पिता की इस कोशिश से गुस्साए मनचलों ने उसे पीट -पीटकर लहुलूहान कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना पर आला अधिकारी इसे गंभीरता से लेने का बयान तो दे रहे हैं, लेकिन शायद पुलिस की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब आरोपी नामजद है तो फिर वे खुलेआम क्यों घूम रहे हैं। यूपी में छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाओं ने पुलिस के नाक में दम कर रखा है। मामले की जांच की जा रही है।