उपचुनाव में सपा को जीत से मिली संजीवनी: सपा

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 07:25 PM

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की कर्मभूमि फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सपा की शानदार जीत से कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि सपा की जीत ने कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का कार्य...

इलाहाबाद: देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल की कर्मभूमि फूलपुर संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में सपा की शानदार जीत से कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव ने कहा कि सपा की जीत ने कार्यकर्ताओं के लिए संजीवनी का कार्य किया है। ऊर्जा एवं उत्साह से ओतप्रोत सपा कार्यकर्ता मिशन 2019 की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी ने बूथ की मजबूती के लिए काम शुरू कर दिया है। बूथस्तर पर टीम का गठन करके मतदाताओं से संपर्क जल्द शुरू होगा।   

प्रदेश सरकार सभी बिन्दुओं पर पूरी तरह से विफल रही
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी बिन्दुओं पर पूरी तरह से विफल रही है। हम उनकी विफलताओं को मुख्य हथियार बनाकर जनता के बीच जाएंगे। हमारा अस्त्र अखिलेश सरकार के कार्यकाल के दौरान बेहतर काम प्रदर्शन का जनता के बीच पहुंचाना है। यह मुहिम युद्धस्तर पर छेड़ी जाएगी। जिससे समाज का हर वर्ग सपा से जुड़ सके। 

झूठ बोलने में माहिर है भाजपा सरकार
यादव ने कहा कि झूठ बोलने में माहिर भाजपा सरकार के पास हकीकत में अपना काम गिनाने के नाम पर कुछ भी नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष पूरा हो गया। सरकार बनने से पहले दावे तो बड़े-बड़े किए गए, लेकिन जमींनी हकीकत पर एक भी दावा नहीं ठहर सका।  उन्होंने कहा कि समाज का हर वर्ग अपने को ठगा महसूस कर रहा है। अल्पसंख्यक, नौजवान, किसान और व्यापारी सभी में इस सरकार के कामकाज से गहरा असंतोष और आक्रोश है। प्रदेश की आमजनता से वादाखिलाफी, जुमलों से फुसलाने तथा धार्मिक उन्मादों में बहकाने की भूल करने का ही नतीजा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपनी परंपरागत लोकसभा सीट गोरखपुर गंवानी पड़ी है। 

कमल का फूल चार साल में ही मुरझा गया 
यादव ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार फूलपुर लोकसभा सीट पर 2014 में केशव प्रसाद मौर्य ने तीन लाख से अधिक मतों से कमल का फूल खिलाया था। लेकिन वह फूल चार साल के अन्दर ही मुरझा गया।  उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी ने विदेश में जमा कालाधन 30 दिन में वापस लाने, साल मे दो करोड़ नौकरी देने के वादा किया था। जिसे वह आज तक धरातल पर नहीं ला सके। अलबत्ता अपना कारोबार कर परिवार का गुजर बसर करने वाले व्यापारियों पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू कर उनकी कमर तोड़ दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!