Edited By ,Updated: 04 Feb, 2017 11:37 AM
समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उत्तरप्रदेश में गुंडाराज कायम कर दिया है और महिलाओं के खिलाफ बेइंतहा अत्याचार किए जा रहे हैं।
एटा:समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने उत्तरप्रदेश में गुंडाराज कायम कर दिया है और महिलाओं के खिलाफ बेइंतहा अत्याचार किए जा रहे हैं। यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने राज्य में कोई विकास नहीं किया है। बहुत से अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है और राज्य में अपराध, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
सपा-भाजपा बना रही आरक्षण समाप्त करने की योजना
भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि केन्द्र में पार्टी के तीन साल के शासन में कोई विकास नहीं हुआ। कांग्रेस को भी आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने 27 वर्ष के शासन और केन्द्र में 54 वर्ष के शासन के दौरान कुछ नहीं किया। मायावती ने आरोप लगाया कि सपा और भाजपा आरक्षण समाप्त करने की योजना बना रही हैं। मुजफ्फरनगर में दंगे सपा और भाजपा की मिलीभगत से हुए।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें