समाजवादी पार्टी ने सभी 16 नगर निगम के महापौर प्रत्याशी किये घोषित

Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Nov, 2017 07:32 PM

samajwadi party announces mayor of all 16 municipal corporations

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश के सभी 16 नगर निगमों के महापौर पद के प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।  

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सूबे के सभी नगर निगमो के लिये महापौर पद के प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिये हैं। लखनऊ नगर निगम से मीरा वर्धन , आगरा से राहुल चतुर्वेदी, फिरोजाबाद से राजनारायण मुन्ना गुप्ता, इलाहाबाद से विनोद चंद दूबे, कानपुर से माया गुप्ता, गाजियाबाद से राशी गर्ग, सहारनपुर से साजिद चौधरी, वाराणसी से साधना गुप्ता, मथुरा से श्याम मुरारी बाल्मीकि, मेरठ से दीपू मनेठिया बाल्मीकि, बरेली से आई.एस. तोमर, मुरादाबाद से यूसुफ अंसारी, अलीगढ़ से मुजाहिर किदवई, झांसी से राहुल सक्सेना, अयोध्या से गुलशन बिन्दू और गोरखपुर से राहुल गुप्ता को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता बेहाल है। निकाय चुनावों के परिणाम से जनता इसका जवाब देगी। राज्य सरकार ने जिस तरह व्यापारियों, किसानों, छात्रों-नौजवानों को प्रताडि़त करने का काम किया है उससे उत्तर प्रदेश के आम जनमानस में रोष व्याप्त है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी जनता के समर्थन से जीत हासिल कर प्रदेश सरकार को करारा जवाब देंगे। 

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में गांवों के विकास के साथ ही नगरों में जनसुविधाओं का जो बुनियादी ढ़ांचा विकसित किया गया था, उसे भी भाजपा सरकार ने तहस-नहस कर दिया है। नगरों में विद्युत आपूर्ति ठप्प है। चारों तरफ प्रदूषण है ओर गंदगी के ढेर लगे हैं। शहरों में अपराधों की बाढ़ आयी हुई है। लड़कियों से छेड़छाड़ और बलात्कार आम बात है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इतनी संवेदनहीन है कि अपराधियों पर कोई लगाम नहीं है। सरेआम हत्या की घटनाएं हो जाती है परन्तु राज्य सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। राज्य की जनता आक्रोशित हैं। नगरीय सुविधाओं के अभाव से त्रस्त मतदाता समाजवादी प्रत्याशियों के पक्ष में निर्णय देने के लिए संकल्पित है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!