Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Jun, 2017 02:05 PM
योगी सरकार ने सहारनपुर हिंसा मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है...
लखनऊः योगी सरकार ने सहारनपुर हिंसा मामले की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेज दी है। रिपोर्ट में सरकार ने भीम आर्मी के फाउंडर चंद्रशेखर को हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता बताया है। साथ ही अफसरों की लापरवाही को भी रिपोर्ट में मेंशन किया है। गौरतलब है कि 8 जून को चंद्रशेखर हिमाचल के डल्हौजी से गिरफ्तार किया गया था।
दलित नेता की शरण में था चंद्रशेखर
यूपी और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त रूप से हिमाचल के डल्हौजी से चंद्रशेखर को अरेस्ट किया था। बताया गया कि चंद्रशेखर हिमाचल में एक दलित नेता के यहां शरण लिए हुए था। उसकी गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में 2 दिन के लिए इंटरनेट सर्विस पर भी रोक लगा दी गई।
पुलिस पूछताछ में कहीं थी ये बात
बता दें कि चंद्रशेखर को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने अंबहेटा में गुप्त स्थान पर उससे 3 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद्रशेखर ने पूछताछ में बताया कि 9 मई को सहारनपुर में भड़की जातीय हिंसा की स्क्रिप्ट उसने ही लिखी थी। ऐसा उसने दलितों का नेता बनने के लिए किया था।
UP POLITICAL NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें