सहारनपुर हिंसा: भीम आर्मी के खाते में ट्रांसफर हुए 50 लाख!

Edited By Punjab Kesari,Updated: 26 May, 2017 07:27 AM

saharanpur violence  50 million transferred to bhima army  s account

सहारनपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

नई दिल्ली\सहारनपुर: सहारनपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जातीय हिंसा से धधक रहे सहारनपुर में शांति बहाल करने में अब तक प्रशासन विफल रहा है। यही वजह है कि योगी सरकार के लिए भी सहारनपुर एक बड़ी चिंता का सबब बना हुआ है। एक टी.वी. चैनल के मुताबिक अब उत्तर प्रदेश पुलिस इस पूरे मामले में एक सोची-समझी साजिश के दृष्टिकोण से भी पड़ताल कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक भीम आर्मी के तीखे तेवर के पीछे क्या कारण हो सकते हैं, इसकी पड़ताल की जा रही है। पुलिस को शक है कि कुछ सियासी दल जानबूझ कर एक सुनियोजित साजिश के तहत भीम आर्मी को न सिर्फ  सैद्धांतिक बल्कि आर्थिक रूप से भी सपोर्ट कर रहे हैं। ऐसे में इलाके के स्थानीय नेताओं पर भी प्रशासन की नजर है। सूत्रों ने बताया कि हाल ही में भीम आर्मी के अकाऊंट में 45 से 50 लाख की राशि ट्रांसफर हुई है। प्रशासन इस पैसे केप्राइमरी सोर्स का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

सूत्रों की मानें तो पिछले 4 हफ्तों से जिस सुनियोजित तरीके से हिंसा की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है, उसमें इलाके के शरारती तत्वों की संलिप्तता जाहिर है। प्रशासन उन शरारती तत्वों के बारे में भी पड़ताल कर रहा है जिनको हिंसा फैलने से खास फायदा होगा। एक तरफ जहां पुलिस-प्रशासन सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही नफरत भरी भड़काऊ सामग्री को पोस्ट करने वालों को जीरो-इन कर रहा है, वहीं स्थानीय प्रशासन संगठनों को की गई ऑनलाइन फंडिंग की भी जांच कर रहा है।

इस बीच उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जनपद पिछले 10 दिनों से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। इस हिंसा से चिंतित केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। गृह मंत्रालय को चिंता है कि यह जातीय हिंसा कहीं राज्य के दूसरे जिलों में न फैल जाए। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार से पूछा गया है कि आखिर सहारनपुर में जातीय हिंसा क्यों नहीं रुक रही है। स्थानीय प्रशासन इसको रोक पाने में कहां नाकाम रहा है।

केन्द्र ने 400 दंगा रोधी पुलिस कर्मी सहारनपुर भेजे
केन्द्र ने सहारनपुर में शांति बहाल करने में उत्तर प्रदेश सरकार की मदद करने के लिए 400 दंगा रोधी पुलिस कर्मी सहारनपुर भेजे हैं। राज्य सरकार के अनुसार इन दंगों में 2 मौतों के अलावा, 40 लोग घायल हुए हैं। 5 मई को ताजा हिंसा में एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हो गए थे। उस दिन 9 प्राथमिकियां दर्ज हुईं और 17 लोग गिरफ्तार किए गए थे।

भीम आर्मी भाजपा का प्रॉडक्ट, बसपा से कोई संबंध नहीं: मायावती
सहारनपुर में जातीय हिंसा को लेकर चर्चा में आई भीम आर्मी के बसपा और मायावती के भाई आनंद कुमार के साथ जुड़ाव के आरोपों पर सफाई देते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मेरे भाई और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का भीम आर्मी से कोई कनैक्शन नहीं है। सहारानपुर में बसपा के लोगों का मानना है कि भीम आर्मी पूरी तरह से भाजपा का ही प्रॉडक्ट है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!