दर्दनाक सड़क हादसाः बच्ची की मौत मां का हाथ कटा

Edited By ,Updated: 25 Nov, 2015 04:14 PM

saharanpur activa female baby

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना फतेहपुर गांव गन्देवड़ में एक्टिवा पर आ रही महिला व बच्चे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी...

सहारनपुर(विशाल कश्यप): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर थाना फतेहपुर गांव गन्देवड़ में एक्टिवा पर आ रही महिला व बच्चे को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई व महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इस दर्दनाक हादसे में महिला का एक हाथ भी कट गया। महिला को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जहां पर अभी भी उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर इकट्ठी हुई भीड़ ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरु कर दी। थाना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!