साध्वी निरंजन का राहुल गांधी पर पलटवार-कांग्रेस की वजह से ही पीछे हुआ भारत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 07 Nov, 2017 03:52 PM

केन्द्रीय राज्य मंत्री सांध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही भारत पिछड़ा हुआ है....

कानपुरः केन्द्रीय राज्य मंत्री सांध्वी निरंजन ज्योति ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है। साध्वी ने कहा कि कांग्रेस की वजह से ही भारत पिछड़ा हुआ है।

बता दें कि विगत दिनों एक कार्यक्रम के दौरान काग्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बयान दिया था। जिसमें राहुल ने केन्द्र की मोदी सरकार और गुजरात की भाजपा सरकार पर विकास के नाम पर केवल वादा करने की बात कही थी। इसके साथ ही विकास न कर पाने पर सिंघासन खाली करने की भी बात कही थी। जिस पर साध्वी निरंजन ज्योति ने पलटवार किया है।

निरंजन ज्योति ने कहा कि 70 साल राज करने के बाद भी कांग्रेस ने विकास नहीं किया। केवल जनता को सुनहरे सपने दिखाए हैं। आज वही लोग केन्द्र की विकासशील मोदी सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसके साथ ही कहा कि जहां एक तरफ लोग विश्व चांद पर जाने को तैयार हैं तो वहीं कुछ इलाके आज भी पिछड़े हुए हैं। जहां पर जरूरत की चीजें भी उपलब्ध नहीं हैं। इन इलाकों के पिछड़ेपन होने का कारण भारत की कांग्रेस की नीति है। 


उन्होंने राहुल पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को कांग्र्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यों को ध्यान में रखकर बयांन बाजी करनी चाहिए। वैसे राहुल गांधी को जो कुछ बताया जाता है, वो वही बोलते हैं। साध्वी ने मोदी सरकार की विकास की गति को देखते हुए हिमाचल और गुजरात दोनों प्रदेशों में भाजपा की जीत का दावा भी किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!