सादाबाद विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

Edited By ,Updated: 11 Jan, 2017 05:52 PM

sadabad assembly constituency up election 2017

हाथरस जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 79 है सादाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...

सादाबाद विधानसभा संख्या-79
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

हाथरस जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 79 है सादाबाद। साल 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 11 हजार 121 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 78 हजार 305 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 32 हजार 816 है। सीट पर मुख्य लड़ाई सपा और रालोद में रहती है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। जबकि दो बार राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी को जीत मिली है। आखिरी बार इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली थी। इस बार समाजवादी पार्टी के आसमान में संकट के बादल मंडरा रहे हैं। क्योंकि पार्टी के भीतर चल रही अंतर्कलह से नुकसान हो सकता है। लिहाजा इस बार इस सीट पर सपा की कलह का फायदा दूसरे दल उठा सकते हैं।
               PunjabKesari
सादाबाद विधानसभा के पिछले परिणामों पर एक नजर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के देंवेंद्र अग्रवाल ने बीएसपी के सतेंद्र शर्मा को पराजित किया था। तीसरे स्थान पर आरएलडी के चौधरी प्रताप सिंह रहे थे। जबकि बीजेपी के सुभाष चौधरी चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में रालोद के डॉ अनिल चौधरी ने बीएसपी के विनोद उपाध्याय को हराया था। कांग्रेस के चौधरी प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के कुंवर शेलराज सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
               PunjabKesari
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में रालोद के प्रताप ने समाजवादी पार्टी के डॉ अनिल चौधरी को पराजित किया था। बीएसपी के गिरेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के मुनीष कुमार चौथे स्थान पर रहे थे।
                PunjabKesari

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें      

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!