Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 03:04 PM
मेरठ में 3 दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों....
मेरठः मेरठ में 3 दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त 2 लाठियां बरामद की है। जिनसे आरोपियों ने बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
दरअसल डाहर गांव निवासी धनीराम ने अपने पड़ोसी से उसका अमरुद का बाग़ ठेके पर ले रखा था। धनीराम खुद ही अमरुद के बाग की रखवाली करता था। 2 दिन पहले गांव के आरिफ और असलम बाग़ में अमरुद खाने पहुंचे। दोनों बाग में आकर खुद ही पेड़ से अमरुद तोड़ने लगे। उसी दौरान अमरुद के पेड़ पर चढ़ने से पेड़ की डाली भी टूट गई। जिसपर धनीराम ने दोनों युवकों गालिया दी।
इसी बीच बुजुर्ग धनीराम की डांट का बदला लेने के लिए आरिफ और असलम ने अंजाम भुगतने की धमकी दी और बाग से चले गए। जिसके बाद गुस्साएं युवक रात होते ही लाठियों के साथ बाग में पहुंचे। सोते हुए 70 वर्षीय धनीराम पर लाठियों से अनगिनत वार कर दिए। जिससे उसकी मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
धनीराम के सुबह घर न पहुंचने पर जब परिजन बाग में आए, तो धनीराम का शव खून से लथपथ पड़ा था। तब उन्हें भी घटना की जानकारी मिली। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।