रिटायर्ड फौजी फूफा ने भतीजी की हत्या कर खुद को मारी गोली

Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jun, 2017 02:19 PM

retired army foofa kills himself after killing niece

एटा में एक रिटायर्ड फौजी फूफा ने अपनी भतीजी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया...

एटाः एटा में एक रिटायर्ड फौजी फूफा ने अपनी भतीजी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद फौजी ने खुद को भी गोली मार ली। घायल फौजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस का इस मामले में कहना है कि अलीगंज के मोहल्ला काजी में रहने वाले 42 वर्षीय रिटायर्ड फौजी हरिपाल सिंह अपने साले की लड़की जो एमएससी की छात्रा है, को प्रैक्टिकल दिलवाकर बाइक से घर लौट रहा था। तभी जैथरा थाना क्षेत्र के नगला चुन्नी के समीप हरीपाल ने बाइक रोकी और दोनों में कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद हरिपाल सिंह ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से भतीजी को गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि भतीजी को गोली मारने के बाद हरिपाल सिंह ने खुद को भी गोली मार ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरिपाल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसकी हालत नाजुक होने के बाद आगरा के लिए रेफर कर दिया। घटना के पीछे चाचा और भतीजी में नाजायज संबध की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अभी परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

UP CRIME NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!